फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग बच्चों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

Thu, 03 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर विकलांग बच्चों की स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में खेलकूद प्रतियोगिता बच्चों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अक्षय, सुहाना, प्रियांशु, 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में पूनम, पूजा, सुनीता, कुर्सी दौड़ बालक वर्ग में फहीम, पवन, अंकित, बालिका वर्ग में नेहा, पूनम, पूजा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सुलेख प्रतियोगिता में सौरभ, सुनीता, सविता, चित्रकला में निशा, सविता, प्रिया और छूकर पहचानो प्रतियोगिता में देवकी, सिद्धार्थ शर्मा और शोभित कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। विजेता बच्चों को जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों की जरूरतों को पूरा किया जाएगा, इसके लिए प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, दुर्गा वर्मा, अतुल कटियार, कुलदीप यादव, मनीष, आलोक, प्रदीप यादव, राजकुमार, आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें