फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में जा रहा गंदा पानी, भाजपा का अल्टीमेटम

Sun, 04 Jan 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में नाले व नालियों का गंदा पानी अभी भी जा रहा है। सोमवार को मेला रामनगरिया का उद्घाटन होना है।  मेले के दौरान कल्पवासियाें को साफ पानी मुहैया कराने की प्रशासन की कवायद नाकाम है। पांचाल घाट के पास नाले व नालियाें का पानी गंगा में जा रहा है। यहां का शौचालय बंद है। मूत्रालय का उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन


शौचालय के नीचे घाट पर गंदगी पसरी है। रविवार को भाजपा नेता मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, दिलीप भारद्वाज, ज्ञानेश गौड़, धीरेंद्र वर्मा, प्रदीप कटियार, पंकज वर्मा ने रविवार को भैरों घाट का मुआयना किया। यहां इन्हें गंगा में नाले का गंदा पानी जाता मिला। भाजपा नेता मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि प्रशासन दो दिन में गंदा पानी गंगा में जाने से रोेके।  ऐसा न हुआ तो 7 जनवरी से पार्टी आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें