फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर युवक की मौत

Fri, 23 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर बेसुध हुई पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। घर के बाहर बने तालाब में डूबकर युवक की मौत हो गई। बुधवार की रात से वह लापता था। सुबह शव तालाब में उतराता मिला। लोगों का मानना है कि लघुशंका करने गए युवक का पैर फिसल जाने से वह तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


खिमसेपुर के बहेलियन नगला का रहने वाला रामचंद्र (35) पुत्र सियाराम गांव के ही रामसेवक के यहां चल रहे अन्नप्रासन कार्यक्रम में बज रहे डीजे को देखने बुधवार की रात गया था। लोगों का कहना है कि रामचंद्र शराब पीने का आदी था।

रात में जब वह वापस नहीं आया तो सभी जगह उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। सुबह तालाब में रामचंद्र का शव उतराता पाया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


रामचंद्र राजस्थान में भट्ठे पर मजदूरी करता था, जिससे उसके परिवार की बसर होती थी। पत्नी रजनी देवी का कहना है कि वह अपने पीछे नीतू (15), क्रांति (13), खुशबू (11) और कंचन (9) अजय (5) व विजय (3) छह बच्चों को छोड़ गया। इनकी परवरिश वह किस तरह करेगी। भूमिहीन परिवार का रामचंद्र ही मुखिया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें