फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओेएस कार्यालय के लेखाकार व तीन लिपिकों से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डीएम मानवेंद्र सिंह ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान लेखाधिकारी व दो लिपिक गैरहाजिर मिले। व्हाट्सएप पर डाक भेजने का मामला मिलने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में वित्त एवं लेखाधिकारी दिव्या मिश्रा, लिपिक ब्रह्मदेव, विनय कुमार व मुकेश कुमार अनुपस्थित थे। सहायक लेखाधिकारी ने जानकारी दी कि सभी देयकों का भुगतान हो गया है। कोई भुगतान लंबित नहीं है। इस पर डीएम ने सहायक लेेखाधिकारी को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश डीआईओएस को दिए। उन्होंने पटल सहायकों को टेबल पर पट्टिका लगाकर बैठने को कहा। डाक भेजने के कार्य में अनियमितता मिली। व्हाट्सएप से डाक भेजने की जानकारी पर डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया। शौचालय में यूरिनल व एक दिव्यांग फ्रेंडली शौचालय का निर्माण कराने, प्रवेश द्वार पर दिव्यांगों के लिए रैंप बनाने, नोटिस बोर्ड व कार्यालय परिसर की सफाई कराने, कार्यालय के बाहर जीआईसी के जर्जर भवन का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। इससे पहले डीएम ने कोविड-19 एल-1 समकक्ष अस्पताल डॉ. अनार सिंह मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर प्रभारी डॉ. दीपक कटारिया से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीएम ने कहा खिड़कियों के शीशे टूटे हैं, जाली लगवाई जाए। 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे ऑन रहने चाहिए। अस्पताल में 49 मरीज भर्ती बताए गए। नौ मरीज डिस्चार्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें