फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौली तक रोडवेज बस चलाने को लेकर एआरएम से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नौली तक रोडवेज बस चलाने को लेकर एआरएम से बुधवार को लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। लॉकडाउन के बाद बंद की गई नौली गांव तक की रोडवेज बस सेवा को बहाल नहीं किया गया। इससे कचहरी, तहसील अथवा अन्य जरूरी काम को आने वाले सैकड़ों लोग परेशान हैं। लोगों ने शीघ्र बस चलाने की मांग की।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारी मोहम्मदाबाद, सरायअगहत, मेरापुर, साहबगंज और गांव नौली तक जाने वाली बस नहीं चलवा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चूंकि नौली गांव एटा बॉर्डर पर है, इसलिए वहां के लोगों को जिला मुख्यालय आने में खासी परेशानी होती है। नौली के ब्रजराज सिंह के साथ 10 लोग दोपहर में बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने पहले बस की जानकारी ली। इसके बाद वे एआरएम कार्यालय पहुंच गए। एआरएम से कहा कि सुबह गांव से आने वाली बस से 20 गांवों के लोग आते-जाते हैं। बस को हर हाल में चलवाया जाए। तीखी नोकझोंक के बाद एआरएम आरसी यादव ने बस का संचालन शुरू करने का भरोसा दिया। तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ। एआरएम ने बताया कि यात्री निकलने लगे हैं। अब शासन से निर्देश आते ही बंद रूटों पर बसें चलवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें