फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों में उभरे मतभेद

Fri, 22 Jan 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका सभागार में आयोजित उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ की बैठक में सफाई कर्मचारियों के बीच आपसी मतभेद उभरे। एक पक्ष ने संगठन के पदाधिकारियों पर बाल्मीकि समाज को गुमराह करने का आरोप लगाकर नया संगठन बनाने की चुनौती दे डाली। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को सदर पालिका सभागार में सफाई मजदूर संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष हरिओम बाल्मीकि तथा नगर अध्यक्ष नीरज बाल्मीकि ने साथियों के साथ लंबित समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने 48 घंटे में समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

इस दौरान राजेंद्र बाल्मीकि, रामलखन और अजय कुमार आदि सफाई कर्मचारियों ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों को समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। नए संगठन की सुगबुगाहट से उनकी नींद टूटी और एक साल से लंबित वर्दी, सफाई उपकरण आदि समस्याएं संगठन को याद आ गईं। नगर अध्यक्ष ने कहा कि वे लगातार कर्मचारियों के हितों की आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि आपसी मतभेदों से समाज का भला नहीं होगा। इसलिए एकजुट होना जरूरी है। इससे पहले पदाधिकारियों ने ईओ प्रमोद कुमार को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर मूलचंद्र, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, रेखा, दिलीप कुमार, अजय कुमार, रीता देवी, अभय, अमन और ज्योति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें