फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस : जीएसटी दर घटने से बाजार में धनवर्षा

Sun, 19 Oct 2025 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-13,सराफा बाजार में दुकान से खरीददारी करते ग्राहक।संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। धनतेरस पर बाजारों और घरों में समृद्धि की चमक नजर आई। जीएसटी घर घटने से सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक और घरेलू वस्तुओं के बाजार में खूब धनवर्षा हुई। लोगों ने छूट का लाभ उठाकर खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

वहीं, सोने-चांदी के बढ़ते दाम ने निवेशकों और खरीदारों को आकर्षित किया। जीएसटी की घटी दरों ने धनतेरस का पर्व और भी धमाकेदार कर दिया। सर्राफा दुकान से लेकर ऑटोमोबाइल के शोरूम देर शाम तक गुलजार रहे। बर्तनों व गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की जमकर बिक्री हुई। धनतेरस को लेकर शनिवार को दुकानदारों ने आम दिनों की अपेक्षा जल्दी दुकानें खोल दीं। दोपहर बाद से ही बाजारों में ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो गया।
लोहाई रोड स्थित बर्तन बाजार में लोग स्टील पूजा थाल, चम्मच सेट, ग्लास, बर्तन स्टैंड, थाली, बाल्टी व टिफिन आदि की खरीदारी करते दिखे। नेहरू रोड, चौक, सेठ गली, स्टेट बैंक रोड फर्रुखाबाद, रेलवे रोड, चूड़ी वाली गली और कोतवाली रोड फतेहगढ़ आदि बाजारों में भी दुकानों पर भीड़ दिखी। धनतेरस को लेकर शहर के रेलवे रोड, चौक, लोहाई रोड व पक्कापुल आदि मुख्यमार्ग भीड़ से पटे नजर आए। लोगों ने सजावट से लेकर बर्तनों तक और इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर फर्नीचर तक मनपसंद चीजें खरीदीं।
विज्ञापन





ऑटोमोबाइल शोरूमों पर बुकिंग की भीड़


ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्ग व सातनपुर मंडी मार्ग पर स्थित दोपहिया व चौपहिया वाहनों के शोरूमों पर धनतेरस पर बुक किए गए। वाहनों को लेने सुबह से ही ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो गया। वाहन लेने के बाद उन्होंने मंदिरों में जाकर पूजन करवाया। वाहन शोरूम मालिक वीरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि जीएसटी दरें घटने से पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष धनतेरस पर कारोबार बढ़ा है।




हल्के वजन के आभूषण बिके



सोने-चांदी पर छाई रिकॉर्ड तोड़ महंगाई का असर बाजार पर नहीं दिखाई दिया। इतना जरूर हुआ कि महंगाई के चलते लोगों ने हल्के वजन के आभूषण खरीदे। इसके साथ ही विक्टोरिया व गणेश-लक्ष्मी की फोटो वाले चांदी के सिक्कों की खूब डिमांड रही। गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां भी खरीदीं। सर्राफा कारोबारी शिवांग रस्तोगी ने बताया कि बिक्री पर महंगाई का ज्यादा असर नहीं पड़ा। लोगों ने अंगूठी, चेन, चूड़ियां, दस ग्राम के सेट, पायल, चांदी के बर्तन, पूजा की थाली आदि पसंद की।




इलेक्ट्रॉनिक सामान में ऑफर पसंद किए


चौक, घुमना बाजार, रेलवे रोड, पक्कापुल व बढ़पुर बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों के शोरूम पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन ज्यादा की खरीद की। दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि जिले में करीब 20 से 25 करोड़ रुपये कारोबार का अनुमान है। दुकानदारों ने खरीदारों के लिए कई तरह के आकर्षक ऑफरों के साथ ही रिटर्न गिफ्ट व ऑफर देने की व्यवस्था कर रखी थी।



गिलास-कटोरी व भोजन थाल की बिक्री



बर्तन बाजार में शगुन के चम्मच, गिलास, कटोरी आदि की जमकर बिक्री हुई। स्टील के बर्तन सबसे ज्यादा बिके। नॉन स्टिक बर्तन भी खूब बिके। बर्तन विक्रेता अशोक बाजपेई ने बताया कि हल्के बर्तनों की मांग है। जिले में करीब पांच करोड़ की बिक्री का अनुमान है।




मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी लिए



धनतेरस को लेकर मूर्तियों की दुकानें भी सज गई हैं। धनतेरस पर लोगों ने दुकानों पर खरीदारी की। मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी लोगों ने ज्यादा पसंद किए। रेलवे रोड पर दुकान लगाए रामसिंह ने बताया कि उनके पास 100 रुपये से लेकर 5100 रुपये तक की मूर्तियां हैं।

फोटो-13,सराफा बाजार में दुकान से खरीददारी करते ग्राहक।संवाद

फोटो-13,सराफा बाजार में दुकान से खरीददारी करते ग्राहक।संवाद

फोटो-13,सराफा बाजार में दुकान से खरीददारी करते ग्राहक।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें