फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा फोन करोगे तो लिखा देंगे मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। फोन कर बिजली न आने का कारण पूछने पर जेई ने अधिवक्ता को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। अधिवक्ता ने इसकी शिकायत ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर की है। वहीं, जेई ने आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन

गांव हुसैनपुर के रहने वाले अधिवक्ता शिवम मिश्रा ने जेई सतेंद्र कुमार को बुधवार रात फोन करके बिजली न आने का कारण पूछा। अधिवक्ता का आरोप है कि जेई ने कहा कि उन्हें ज्यादा समस्या होती है।
ज्यादा फोन करोगे तो उनके खिलाफ मुकदमा लिखा देंगे। इस पर अधिवक्ता ने ऊर्जा मंत्रालय को पत्र भेज कर जेई की शिकायत की है। इसमें बिजली कटौती की समस्या भी बताई है। जेई सतेंद्र कुमार ने बताया कि किसी को धमकी नहीं दी है। बिजली के बारे में अधिवक्ता ने पूछा था। उन्हें कटौती होने की जानकारी दे दी थी। वह गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें