फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाके की आवाज से इलाके में हड़कंप, पुलिस ने की जांच

विज्ञापन
गांव पहाड़िया में बाग में लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। गुरुवार रात बहोरन टप्पा हवेली के पास स्थित एक बाग में तेज धमाके हड़कंप मच गया। जानकारी पर पुलिस जांच करने घटना स्थल जांच करने पहुंची। सीओ ने प्रभारी थानाध्यक्ष को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार रात पौने नौ बजे तेज धमाके की आवाज महरूपुर राबी, रजीपुर, श्रृंगीरामपुर, जंजाली नगला, बहोरनपुर टप्पा हवेली आदि गांवों में सुनाई दी। बहोरनपुर टप्पा हवेली के मजरा पहाड़ियां में पहुंचे सीओ को ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बन रहे कूड़ा निस्तारण केंद्र के पास स्थित बाग में विस्फोट हुआ है। विस्फोट के स्थान पर थोड़ी घास भी झुलसी हुई मिली।
पुलिस चार आतिशबाजी विक्रेताओं को थाने बुलाकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई देने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

बहोरनपुर टप्पा हवेली गांव के अवधेश सिंह ठाकुर ने बताया कि रात उन्हें धमाके की आवाज सुनाई दी। वह छत पर लेटे थे। उन्हें लगा कि लिंटर भी हिल गया। कई ग्रामीणों ने लिंटर हिलने की बात कही। रजीपुर निवासी हर्ष ने बताया कि आवाज के साथ रोशनी भी हुई थी। कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी रजत शर्मा ने बताया कि वह घर पर थे। आवाज के साथ लगा कि जमीन भी हिल गई हो।
ग्रामीणों ने बताया कि कूड़ा निस्तारण केंद्र के पास एक बाग में दैमार बनाने का काम किया जाता है। केंद्र के पास दो बोरी में मौरंग में निकलने वाली गिट्टी मिली है। दैमार में उसका प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें