फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से ढाबा कर्मचारी की मौत

Thu, 22 Dec 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबा से ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से घर लौटते समय ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन



जिला शाहजहांपुर थाना अल्हागंज के गांव नौगवां निवासी रामकरन राठौर (28) पुत्र विजयबहादुर सिंह थाना राजेपुर के निबिया चौराहा पर स्थित ढाबा पर काम करता था। बुधवार रात नौकरी खत्म करने के बाद रामकरन बाइक से वापस घर लौट रहा था। रामकरन राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव शेराखार निबिया के पास सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर रामकरन घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर मौजूद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दी। सूचना मिलने पर पिता विजयबहादुर के अलावा परिवार के अन्य लोग भी आ गए। परिजनों ने शव को देखकर उसकी पहचान की। बताया कि रामकरन के एक बेटा और एक बेटी है। थाना प्रभारी भीम सिंह जावला ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें