फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तंबाकू कारोबारी के आवास पर डीजीजीआई टीम ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नगर के पृथ्वी दरवाजा स्थित तंबाकू कारोबारी धीरज अग्रवाल के आवास पर मंगलवार सुबह डीजीजीआई की टीम ने छापा मारा। दो लग्जरी कारों से पहुंची टीम ने करीब पांच घंटे तक जांच की। दोपहर करीब तीन बजे टीम वापस चली गई।
विज्ञापन


टीम के पहुंचने की सूचना से तंबाकू कारोबारियों में हलचल मच गई। कई गोदामों में ताले पड़ गए। कारोबारी एक-दूसरे से जांच के बारे में जानकारी जुटाते रहे। टीम में करीब 10 सदस्य बताए गए। कारों पर अयोध्या का नंबर बताया गया है। जांच के दौरान टीम के सदस्य आवास के अंदर ही रहे। करीब दो घंटे बाद एक सदस्य बाहर निकला और कार से बैग लेकर दोबारा अंदर चला गया। टीम के सदस्यों ने जांच के संबंध में कोई जानकारी देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें