यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घुइया बेचने के लिए गांव वालों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर नवीन मंडी गए युवक का हाथ हाईटेंशन तार से छू जाने पर करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया जायेगा।
थाना मऊदरवाजा के गांव बुढ़नपुर निवासी संजीव उर्फ कन्हैया (26) पुत्र रिटायर्ड दीवान जाहर सिंह यादव रविवार को ट्रैक्टर से अपनी घुइया लेकर नवीन मंडी गए हुए थे। उसके साथ में गांव खगऊ निवासी दलवीर सिंह, हृदयराम, इनका बेटा शिवनंदन, फकीरेलाल भी अपनी अपनी घुइया के पैकिट लेकर ट्रैक्टर से गए हुए थे। नवीन मंडी में पहुंचने पर ट्रैक्टर खड़ा कर दिया गया।
संजीव ट्राली में रखे पैकेट पर खड़ा हो रहा था। उसी समय ऊपर से निकले बिजली के तारों की चपेट में आकर जोरदार करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर परिवार के लोग उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौत की खबर पर पत्नी रुबी और मां विट्टनदेवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं मृतक के पिता ने बेटे की मौत पर संदेह जाहिर किया है। उसका कहना था कि जिन लोगों के साथ बेटा गया था। उन लोगों ने इसकी सूचना नहीं दी और वह लोग मौके पर नहीं मिले थे। जाहर सिंह की तीन बेटियां है उनके बेटा न होने पर अपने छोटे भाई शेर सिंह के बेटे को गोद ले लिया था।
जाहर सिंह रिटायर्ड दीवान है। उधर, एसओ सुनील यादव ने बताया कि जांच में पता चला है कि कन्हैया का हाथ बिजली के तार से छू जाने पर उसकी मौत हुई है। फिर भी पोस्टमार्टम के बाद असलियत सामने आएगी।