फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/ शमसाबाद। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पांचाल घाट, ढाई घाट गंगा तट पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य के लिए घाट पर पहुंचे। पांचाल घाट, बरगदिया घाट सहित अन्य गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

ढाई घाट पर शाहजहांपुर, जलालाबाद, मिर्जापुर, कलान, अलीगंज, एटा, जैथरा समेत दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार, बाइक और अन्य वाहनों से पहुंचे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। घाटों पर पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठान और पूजन-अर्चन का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। घाट पर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों की टीम पूरे समय गंगा में निगरानी करती रही। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गईं, जिससे स्नान पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें