फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दिल्ली व कोलकाता के अकीदतमंदों ने चढ़ाई चादर

Sun, 16 Nov 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। शेखपुर में हजरत ख्वाजा अहसन अली शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर चल रहे 126वें उर्स अहसनी महमूदी में शनिवार को दिल्ली व कोलकाता के अकीदतमंदों ने चादर चढ़ाई।
विज्ञापन

वहीं, कव्वालों ने कलाम पेश करते हुए दरगाह पर मन्नती गागर चढ़ाई। उर्स में शनिवार को चादर-गागर चढ़ाने का सिलसिला अदब के साथ शुरू हुआ। सबसे पहले दिल्ली, कोलकाता और फिर गुजरात के अकीदतमंदों ने चादर पेश की। स्थानीय लोगों की ओर से भी चादर चढ़ाने का सिलसिला चलता रहा।
कव्वालों में फिरोजाबाद के अनस जुनैद चिश्ती, मुरादाबाद के नादिर रहमानी व शमशाबाद के मतलूब मंसूर प्रमुख रूप से रहे। कुल शरीफ की महफ़िल में सज्जादानशीन आमिर मियां की दस्तारबंदी की गई।
विज्ञापन

दरगाह सचिव फायक महमूद, नायब सज्जादानाशीन शारिक महमूद, मोहम्मद साक़िब, मुहम्मद अब्दुल्ला, अरहम महमूद, फ़राज़ अहमद, फ़र्रुख़ अहमद, कैफ़, अलीदराज, इरफ़ान अली, शकील ख़ान, वसीम ज़मा ख़ान, ग़ालिब हुसैन, बबलू प्रधान, बिल्लू श्रीवास्तव, कुलजीत गोदिया, नीरज शर्मा, संदीप शर्मा व्यवस्था में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें