फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डीजे की धुन पर नाचे भक्त, शोभायात्रा में उमड़ा हुजूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। 17वें गणेश महोत्सव के लिए शनिवार रात विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा नगर में पहुंची तो ढोल-नगाड़ों संग श्रद्धा और भक्ति के उल्लास में लोग झूमने लगे। डीजे की धुन पर नाचते भक्तजन गजानन के आगे-पीछे चल रहे थे। तपस्वी वाले बाग से कार्यक्रम स्थल तक बप्पा की अगवानी में जमकर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ में जगह-जगह स्वागत व आतिशबाजी के साथ देर शाम गणपति की प्रतिमा नगर में पहुंची। तपस्वी वाले बाग से नगर भ्रमण को गजानन की सवारी आगे बढ़ी तो श्रद्धा, भक्ति व आस्था का उल्लास फूट पड़ा। फुलझड़ियों की सतरंगी रोशनी ऊपर तक बिखर रही थी। नाचते-झूमते युवाओं और किशोरों की थिरकन बप्पा की भक्ति को आनंद से सराबोर कर रही थी। ढोल-नगाड़ों व बाजे-गाजे की धुन के बीच देखो-देखो आए हैं-आए हैं, कमालगंज के राजा आए हैं, फर्रुखाबाद के राजा आए हैं, सारे संसार के राजा आए हैं... की गूंज होती रही।
लोगों ने दुकानों से उतरकर गजानन की अगवानी की। मुख्य मार्ग पर भ्रमण के पश्चात रेलवे तिराहे के निकट गणेश महोत्सव स्थल प्रेम पुष्प गेस्टहाउस के पास प्रतिमा को उतारा गया। गणेश सेवा समिति अध्यक्ष अमित गुप्ता, महेंद्र पाठक व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान नगर को झंडों व झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें