कायमगंज। दत्तूनगला में आयोजित आठवें देवी जागरण में सारी रात श्रद्धालु झूमे। नगर के मोहल्ला दत्तूनगला में देवी जागरण समिति के तत्वावधान में आठवां देवी जागरण रविवार रात आयोजित किया गया।
जागरण का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष रीता गंगवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल और डा. शरद गंगवार ने ज्योति जलाकर की। मथुरा से आए कलाकार गामा ने मेरी भर दे झोली खाली, नहीं ते तेरी मेरी कट्टी है जाएगी भजन सुनाया। कानपुर की गुड़िया यादव, शाहजहांपुर की रश्मि चौहान, आगरा की ऋतु शर्मा और कासगंज के एसके शर्मा ने देवी गीत सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरीं।
इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष महेश शर्मा, अरविंद वर्मा, श्याम सिंह राजपूत, पप्पू गंगवार, अनिल वर्मा, दिलीप वर्मा, आदेश वर्मा, अशोक वर्मा, अंजू वर्मा आदि मौजूद रहे।