फर्रुखाबाद। पांडेश्वरनाथ मंदिर में देव दीवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान शिवजी को छप्पन भोग लगाया गया। मंदिर परिसर में बनाई गई मनमोहक रंगोली पर जलते दीपक अलग छठा बिखेर रहे थे। मंदिर पहुंचकर श्रद्घालुओं ने पूजन-अर्चन किया।
देव दीवाली पर्व के अवसर पर गुरुवार देर शाम करीब 7.30 बजे पांडेश्वरनाथ मंदिर परिसर में सारिका शुक्ला, अनुभव शुक्ला और प्रखर शर्मा आदि ने मनमोहक रंगोली बनाई। इसके बाद रंगोली पर लोगों ने 1100 दीपक जलाए। रंगोली पर जलते दीपक अलग ही छठा बिखेर रहे थे। यह नजारा देखने के लिए मंदिर में श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी।
वहीं, मंदिर परिसर में बने द्वादश ज्योर्तिलिंग धाम में पुजारी उमेशचंद्र शर्मा और पांडेश्वरनाथ मंदिर स्थित शिवलिंग पर पुजारी गोपाल शर्मा ने छप्पन भोग लगाया। छप्पन भोग में सहयोग रामेंद्रनाथ मिश्र, प्रमोद मिश्र और ओंकारनाथ मिश्र आदि ने दिया। इस अवसर पर विनीत शुक्ल, अवधेश दीक्षित, सोनू अग्निहोत्री, चंदन कुशवाह, मुन्नी देवी, रामकुमार, सचिन पांडेय और नवीन मिश्र आदि मौजूद रहे।