लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारा में गुरुवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। उन्हें अपराधी बताया। कहा कि अपराधी व्यक्ति भगवान का दूत नहीं हो सकता।
बैठक में ज्ञानी गुरुवचन सिंह ने कहा कि राम रहीम ने हरियाणा स्थित सिरसा मुख्यालय को केंद्र बनाकर एक फिल्म एमएसजी द्वारा अपने को रॉक स्टार हीरो की तरह प्रस्तुत किया है।
वह भारत की भोलीभाली जनता को मूर्ख बनाने का प्रयास कर रहा है। बैठक में एमएसजी फिल्म पर रोक लगाए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर डा. रामकृष्ण राजपूत, बाबू सिंह गिल आदि मौजूद रहे।