सातनपुर मंडी में समीक्षा करते उपनिदेशक।
- फोटो : FARRUKHABAD
सातनपुर मंडी का उपनिदेशक ने किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस के चलते सातनपुर मंडी में आढ़तों पर भीड़ लगने की सूचना पर शनिवार को उपनिदेशक ने निरीक्षण किया। बारिश होने से मंडी में जगह-जगह कीचड़ भरा मिला। आढ़तों पर सन्नाटा था। उन्होंने सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को गोले बनवाए।
उपनिदेशक मंडी अजीत कुमार सिंह ने सातनपुर मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने आढ़तों पर सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखने को मंडी सचिव डा.दिलीप वर्मा को निर्देश दिए। इसके साथ ही आढ़तियों की कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग की जानकारी ली। बताया गया कि आढ़ती व वेंडरों सहित 23 नमूने सातनपुर मंडी व 27 नमूने अर्रापहाड़पुर सब्जी मंडी में लिए जा चुके हैं।
सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने मंडी की पत्रावलियां तलब कर समीक्षा की। उपनिदेशक ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम को प्रोटोकाल का पालन किए जाने की वह हकीकत जानने आए थे। मंडी में निर्माण कार्य चलने की वजह से कीचड़ व कुछ अव्यवस्थाएं मिली हैं। मांग व आपूर्ति संबंध अभिलेखों की समीक्षा की गई।