फर्रुखाबाद। कंपिल क्षेत्र के अटैना घाट-संकिसा मार्ग का निर्माण निर्धारित समयावधि निकलने के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग पूरा नहीं कर सका है। मार्ग पर बिजली विभाग ने खंभे तो लगा दिए हैं लेकिन वन विभाग से सामंजस्य न बैठ पाने के कारण इन पर बिजली लाइन नहीं बिछाई जा सकी है। वहीं, सड़क के चौड़ीकरण में करीब 400 बिजली के पाले अभी भी रोड़ा बने हैं, जिन्हें शिफ्ट किया जाना है।
पर्यटन स्थल कंपिल को संकिसा से जोड़ने के लिए अटैनाघाट से संकिसा मार्ग तक 11.800 किमी सड़क का चौड़ीकरण स्वीकृत किया गया। लोक निर्माण विभाग को 24 करोड़ 44 लाख में सड़क निर्माण व सुदृढ़ीकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके लिए शासन से 14.89 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। इस सड़क निर्माण का कार्य मार्च 2024 से शुरू कर जून 2025 तक पूर्ण करने का आदेश था। इसमें सड़क के साथ ही नाली निर्माण भी शामिल है। निर्माण की अवधि निकलने के बावजूद अब तक 400 बिजली के पोल शिफ्ट नहीं हो सके और न ही सड़क का निर्माण पूरा हो सका। फिलहाल कई स्थानों पर सड़क खराब होने से राहगीरों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।
लगाए जा चुके खंभे, पेड़ बने रोड़ा
अधिशासी अभियंता कायमगंज शिवशंकर ने बताया कि करीब 400 पोल हटने हैं। नए पोल लगाए जा चुके हैं। बीच-बीच में पेड़ खड़े होने से इन पर लाइन नहीं पड़ पा रही है इसके लिए वन विभाग को पत्राचार किया गया है। वन विभाग की बिना अनुमति वह पेड़ नहीं कटवा सकते। उन्होंने बताया कि पेड़ व डालें कटने के साथ ही पोल शिफ्टिंग का काम कराया जा रहा है।
कोट
डीएम का वर्जन आएगा