फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों को डेंगू, एक की पुष्टि

Fri, 11 Sep 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक परिवार की बड़ी बेटी को डेंगू होने की पुष्टि हुई और छोटी में डेंगू के लक्षण मिले है। इनका उपचार लखनऊ में कराया गया है। जिले में फैल रहे डेंगू से स्वास्थ्य विभाग के अफसर बेखबर है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सूफी खां निवासी रोशन जमा ट्यूशन पढ़ाकर अपने परिवार को पालन पोषण करते है। इनकी तीन पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री अंसला (6) और सबसे छोटी पुत्री
विज्ञापन


इमामा (2) को बुखार आना शुरू हुआ। धीरे धीरे इनकी तबीयत बिगड़ने लगी। रोशन जमा ने दोनों पुत्रियों को आवास विकास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। करीब एक सप्ताह इलाज के बाद भी दोनों की सेहत में सुधार नहीं हुआ। डाक्टर ने डेंगू की जांच कराने की सलाह दी। तब रोशन जमा दोनों पुत्रियों को लेकर लखनऊ गए। वहां प्राइवेट अस्पताल में डेंगू का

चेकअप कराया। रोशन जमा ने बताया कि पुत्री अंसला को डेंगू होने की पुष्टि हुई है और छोटी पुत्री इमामा में डेंगू के लक्षण मिले। प्लेटलेट्स कम हो गई थी। अब दोनों की हालत में सुधार है। दोनों पुत्रियों को घर ले आए हैं। अभी भी दवा चल रही है।
विज्ञापन


जिले में डेंगू की बीमारी पैर पसार रही है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर इससे अभी तक बेखबर है। सीएमओ डा. राकेश कुमार ने बताया कि बच्चों को डेंगू होने की जानकारी नहीं है। टीम को भिजवा कर इसकी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें