फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड ने दी कंपिल में दस्तक

Fri, 21 Oct 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
थाने के दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी सहित 50 से अधिक रोगी डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड के शिकार हो गए हैं। इनमें से तीन की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। 12 से अधिक मलेरिया और टाइफाइड से पीड़ित मिले हैं। बुखार पीड़ित दरोगा हरिओम शर्मा, सिपाही रमेश कुमार, विपिन कुमार, मुंशी सूरज पाल सिंह के खून की जांच में मलेरिया निकला। दरोगा बृजेंद्र सिंह यादव के खून की जांच में टाइफाइड निकला।
विज्ञापन


नगर पंचायत में संविदा पर तैनात कर्मचारी आदेश सक्सेना उर्फ पिंटू, गांव माझंगांव पश्चिम निवासी यासीन के पुत्र शोएब, रियायत उल्ला खां की पत्नी आमिदा बेेगम, पट्टी मदारी निवासी मोतीलाल के पुत्र रामजी, मोहल्ला बारह पत्थर निवासी तेज सिंह यादव के पुत्र रमेश यादव को टाइफाइड की पुष्टि हुई है।

मोहल्ला मांझगांव पश्चिम निवासी परवेज खां के पुत्र जसमान, नगर पंचायत में लिपिक पद पर तैनात अजय सक्सेना की पत्नी प्रभा सक्सेना, मोहल्ला कहारन टोला निवासी सुनील की पत्नी मीनादेवी समेत 24 से अधिक लोगों को मलेरिया की पुष्टि हुई है।  मोहल्ला बारह पत्थर निवासी नन्हे के पुत्र दीपक, ग्राम सभा ब्राहिमपुर के प्रधान बाबूराम शाक्य के पुत्र रामवीर, गांव पट्टी मदारी निवासी रामसिंह के पुत्र उपेन्द्र को डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


दीपक और उपेंद्र को परिजनों ने उनको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं रामवीर को परिवार के लोगों ने आगरा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए फागिंग कराने के आयुक्त के फरमान को कागजों में पूरा किया जा रहा है। कसबा क्षेत्र में नगर पंचायत की ओर से फागिंग मुख्य मार्ग पर कुछ जगह पर कराकर बंद कर दी। नगर पंचायत ईओ प्रमोद श्रीवास्तव का कहना है कि  फागिंग कराई जा रही है। जहां फागिंग नहीं हुइ है, उसकी जानकारी ग्रामीण दें, वहां भी फागिंग करवाई जायेग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा प्रभारी पीएस विमल और संविदा पर डा. सुनील वर्मा तैनात है। यहां डाक्टरों की कमी होने के कारण बुखार पीड़ितों का उपचार नहीं हो पा रहा है।

इस कारण अधिकांश बुखार पीड़ित दवा लेने के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में पहुंच रहे है। प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रतिदिन सुबह से शाम तक भीड़ लगी रहती है। सीएचसी प्रभारी पीएस विमल ने बताया कि डाक्टरों की कमी है। जो मरीज आते है। उनका उपचार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें