फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग कर वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
हाथरस की घटना को लेकर वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद हाथरस में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या के विरोध में वाल्मीकि समाज ने बुधवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
महर्षि वाल्मीकि सेना-अटल के प्रदेश सचिव नीरज वाल्मीकि के नेतृत्व में विनोद कुमार, अनुराग वाल्मीकि, आकाश वाल्मीकि, अरविंद सिंह, जय कुमार आदि नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। परिसर स्थित धरना स्थल पर कुछ देर खड़े होने के बाद उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कहा कि जनपद हाथरस में उनके समाज की युवती को अकेले पाकर गांव के चार आरोपियों पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म कर जीभ काट दी। बाद में उसकी मौत हो गई। उन्होंने सभी आरोपियों को जेल भेजने के साथ फांसी की सजा दिलाने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने, हाथरस के एसपी को निलंबित करने व पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। अमित वाल्मीकि, दिलीप कुमार , अनिल कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें