फर्रुखाबाद। जनपद बनारस में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज और दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में फतेहगढ़ जिला बार एसोसिएशन ने बैठक कर मामले की निंदा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर का वकीलों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष शशि भूषण दीक्षित व महासचिव कुंवर सिंह यादव ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि बनारस में पुलिस प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया।
पुलिस ने गंभीर धाराओं में फर्जी एफआईआर दर्ज कर अधिवक्ताओं को प्रताड़ित किया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं की गईं तो अधिवक्ता आंदोलनात्मक कदम उठाने को विवश होगा। (संवाद)