फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पूर्वांचल में फर्रुखाबादी फूल गोभी की मांग

Sun, 16 Nov 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो:19 गदनापुर रोड पर पूर्वांचल के लिए फूल गोभी की हो रही लोडिंग। संवाद
विज्ञापन
कमालगंज। पूर्वांचल के जिलों में फर्रुखाबादी फूल गोभी खूब पसंद किया जा रहा। मांग बढ़ने से सब्जी उत्पादक किसानों को भाव भी अच्छा मिल रहा है। औसतन दो रुपये प्रति गोभी की लागत पर आठ से दस रुपये मिल रहे हैं। इस फायदे से किसानों में उत्साह है।
विज्ञापन


बरसाती गोभी की फसल किसानों को फायदा देकर जा रही है। बीच में भाव गिरने के बाद शुरू हुई सहालग अच्छे भाव की सौगात लेकर आई। पूर्वांचल के जिले बलिया, मऊ, देवरिया, आजमगढ़, गोरखपुर आदि के व्यापारी फर्रुखाबादी फूल गोभी मंगा रहे हैं। स्थानीय एजेंट किसानों से माल खरीदकर फूल गोभी की लोडिंग कराकर वहां माल भेज रहे हैं। किसानों को आठ से दस रुपये पीस गोभी के दाम मिल रहे।
शेखपुर के सब्जी उत्पादक आनंद दीक्षित का कहना है कि पूर्वांचल में बरसाती फसल की गोभी ठीक से नहीं हुई। इसलिए यहां के माल की मांग है। आठ- दस दिन तक भाव अच्छे रहेंगे। वहां की नई फसल तैयार होने पर भाव गिर सकते हैं।
विज्ञापन

जीरागौर के शीबू ने बताया कि सात से आठ हजार रुपये बीघा लागत आई। एक बीघा में तीन से चार हजार रुपये की गोभी हो जाती है। ऐसे में दो रुपये व उससे कुछ अधिक प्रति पीस लागत रहती। आठ से दस रुपये पीस दाम मिलने से किसानों में खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें