फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कार भारती के दीपक अध्यक्ष, अरविंद बने सचिव

विज्ञापन
संस्कार भारती के नवनियुक्त पदाधिकारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। संस्कार भारती की साधारण सभा में पूर्व कमेटी पर ही भरोसा जताया गया। दीपक रंजन सक्सेना अध्यक्ष और अरविंद दीक्षित सचिव बनाए गए। एक साल के कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला महावीर प्रसाद स्थित नटराज भवन में साधारण सभा की बैठक गीत से शुरू हुई। कोषाध्यक्ष अनुभव सारस्वत ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पांडेय, विभाग संयोजक ओमदत्त शर्मा एवं मनोनयन अधिकारी प्रांतीय कोषाध्यक्ष डॉ. समरेंद्र शुक्ल ‘कवि’ ने नई कार्यकारिणी का मनोेनयन किया।
दीपक रंजन सक्सेना को दोबारा अध्यक्ष, अरविंद दीक्षित सचिव और अनुभव सारस्वत को कोषाध्यक्ष बनाया गया। ग्रीष्मावकाश कार्यशाला के लिए साधना श्रीवास्तव को संयोजक बनाया गया। पर्यावरण दिवस का अर्पण शाक्य, गुरु पूर्णिमा का भूपेंद्र प्रताप सिंह और जन्माष्टमी पर्व कार्यक्रम का संयोजक अनिल प्रताप सिंह राठौर बनाया गया।
विज्ञापन

बैठक में अजय कुमार गुप्ता, सौरभ शर्मा, विवेक चक , आदेश अवस्थी, अजय दीक्षित, रामअवतार शर्मा ‘इंदू’, नवीन मिश्र, रजनी लौंगवानी, गौरव मिश्रा, मनोज मिश्रा, उत्कर्ष अग्निहोत्री, निमिष टंडन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें