फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आठ माह की गर्भवती की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
फोटो-28 गर्भवती सरिता। फाइल फोटो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव पूरनपुर जिठौली निवासी आठ माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव पूरनपुर जिठौली के सचिन की पत्नी सरिता (25) को एंबुलेंस से गंभीर हालत में शनिवार दोपहर ढाई बजे लोहिया महिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉ. नेहा ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ससुरालीजन शव घर लेकर चले गए। हरदोई के थाना हरपालपुर के गांव ललुआमई निवासी पिता रघुवीर थाने पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर कहा कि दो साल पहले बेटी की सचिन से शादी की थी। वह आठ माह की गर्भवती थी। दामाद शराब के नशे में पुत्री को पीटता था। इस घटना में अन्य ससुरालीजन का भी हाथ होने का आरोप लगाया।थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें