फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी के बाद घर लौट रहे भाई की हादसे में मौत

Sat, 24 Feb 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सामूहिक शादी समारोह में बहन की विदा के बाद बाइक दोस्त के साथ घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक मेें टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में लाया गया। यहां पर भाई को मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना शमसाबाद के गांव अलियापुर निवासी अंशुल (18) पुत्र शिवपाल जाटव की बहन संध्या की शादी शुक्रवार को शहर में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में थी। इस पर परिवार के सभी लोग इसमें शामिल होने के लिए आए थे। शादी के बाद संध्या की विदाई कर दी गई। शाम को परिवार के लोग गांव से आए ट्रैक्टर पर बैठ कर चले गए।

विज्ञापन


अंशुल और उसके गांव का दोस्त करन पुत्र मांझीलाल बाइक से घर लौट रहे थे। अंशुल हेलमेट नहीं पहने था। जब वह लोग थाना शमसाबाद के गांव दलेलगंज के पास से गुजर रहे थे। उसी समय सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। घायलों को आननफानन में लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने अंशुल को मृत घोषित कर दिया। करन को भर्ती कर लिया गया। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को इसकी सूचना मिलने पर संध्या और उसका पति शनि के साथ ही उसके परिवार वाले भी अस्पताल आ गए। भाई के शव को देखकर बहन अचेत होकर गिर पड़ी। मां शकुंतला देवी का रो रोकर बुरा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें