फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चबूतरे से टकराई बाइक, बाइक सवार की मौत

Fri, 23 Feb 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
kin of deceased - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ओवरटेकिंग में तेज रफ्तार बाइक फुटपाथ पर चबूतरे से टकरा गई। बाइक चला रहा युवक सिर के बल चबूतरे की दीवार से टकरा गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा युवक उछल कर कई फीट दूर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कंपिल-कामयगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के समझाने पर परिजनों ने जाम खोला। पुलिस का कहना है कि बाइस सवार हेलमेट लगाए होते तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी बृजेश शाक्य (30) पुत्र रामकिशोर शाक्य शुक्रवार दोपहर दोस्त शिवम कुमार (20) पुत्र धनपाल के साथ कायमगंज से बाइक से गांव जा रहा था। कंपिल मार्ग पर ग्राम रायपुर के पास वाहन को ओवरटेक करने में बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे साइकिल दुकानदार के चबूतरे से टकरा गई। ब्रजेश शाक्य के सिर में गंभीर चोट आ गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। इस दौरान शिवम बाइक से उछल कर सड़क पर गिरने के कारण घायल हो गया। घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। यूपी 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने शिवम को सीएचसी में भर्ती कराया। मृतक के पास से मिले कागजों में मोबाइल नंबर से पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता रामकिशोर, मां गीतादेवी, पत्नी शिखा व भाई-बहन व गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। शव को सड़क पर रखकर कंपिल- कायमगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह व दरोगा प्रमोद पांडेय मौके पर पहुंचे और मृतक बृजेश शाक्य के परिजनों को समझाकर शांत कर जाम खुलवाया। घायल शिवम को डा. शिव प्रकाश ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने दोपहिया वाहन चालक से हेलमेट लगाने की अपील की है।


इंसेट
दो वर्ष पूर्व ही हुई थी शादी
कायमगंज-कंपिल थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर निवासी बृजेश शाक्य मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। उसकी कंपिल रोड पर मंडी के पास दुकान है। मृतक की दो साल पूर्व शमसाबाद क्षेत्र की रहने वाली शिखा के साथ हुई थी। उसका एक पुत्र है। बृजेश के दो और भाई है।
विज्ञापन



प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंची प्रेमिका
फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र की रहने वाली छात्रा फतेहगढ़ के एक डिग्री कालेज में पढ़ती है। इस दौरान छात्रा कुछ दिन पहले गायब हो गई। इस पर पिता ने थाना कमालगंज के गांव कतरौली पट्टी निवासी योगेंद्रप्रताप और उसकी सहेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार की सुबह छात्रा अपने प्रेमी रोहित कुमार के साथ कोतवाली पहुंची। यहां पर छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसने चित्रकूट में शादी कर ली। प्रेमी के मोबाइल से छात्रा के मोबाइल पर मिड कॉल चली गई। इसके बाद ही दोनों के बीच प्रेमसंबंध हो गए। इस बीच प्रेमी ने प्रेमिका कानपुर बुला लिया। यहां से दोनों चित्रकूट जाकर वहां पर शादी कर ली। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया। (ब्यूरो)



कोर्ट ने रिपोर्ट लिखने का दिया आदेश
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अलीगंज एटा निवासी रामगोपाल, नेकसी, रजनेश, पिंकी और पिंकी के पति के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की। इसमें कहा गया कि आरोपी 16 जनवरी 2018 को घर आए और रात में रुके। दूसरे दिन सुबह उसकी छोटी पुत्री को लेकर रामनगरिया चले गए। वहां से वापस लौट कर नहीं आए। जब पूछताद की तो आरोपियां ने बताया कि नावालिग पुत्री की शादी रजनेश से कर दी है। सीजेएम ने मऊदरवाजा थानाध्यक्ष को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
 


घटिया स्वेटर बांटने की प्रभारी मंत्री से शिकायत
फर्रुखाबाद। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को नियम तांक पर रखकर घटिया स्वेटर बांटे जाने की शिकायत प्रभारी मंत्री चेतन चौहान से की गई है। जिला पंचायत सदस्य ने शिकायत कर जांच करवाने की मांग की है।
जिला पंचायत सदस्य रमेश राजपूत ने प्रभारी मंत्री को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा कि शासन के आदेश पर स्कूल स्तर पर एसएमसी के माध्यम से स्वेटर खरीद कर बच्चों को बांटे जाने थे, लेकिन बीएसए और विभागीय अधिकारियों ने साठगांठ कर अपने स्तर से घटिया किस्म के स्वेटर खरीद कर विद्यालयों में भिजवाए और उनको जबरन बच्चों में वितरण करा दिया। शिकायत में जिला पंचायत सदस्स ने राजेपुर बीईओ के खिलाफ कई आरोप लगाए है। जिला पंचायत सदस्य ने प्रभारी मंत्री से शासनादेश की अनदेखी करने और स्वेटर के धन में बंटरबांट किए जाने की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें