फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबकर एक युवक की मौत, दो बचे

विज्ञापन
पांचालघाट पर विकास के रोते पिता को संभालता युवक। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने के गए सात दोस्तों में से तीन डूब गए। दो को बचा लिया गया। एक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव धारानगरी निवासी विकास (18) पुत्र विद्यानंद राजपूत कक्षा नौ का छात्र था।
शनिवार दोपहर को वह अपने गांव के ही दोस्त दीपक(19) पुत्र मदनपल, ब्रजेश(17)पुत्र गजेंद्र, विक्रम पुत्र तेजराम, अमन पुत्र जसवीर, नीरज पुत्र मुन्ना और अभिषेक पुत्र नंद किशोर के साथ गंगा स्नान करने पांचाल घाट गया था। वहां सभी सीढ़ी नंबर दो के सामने गंगा में स्नान कर रहे थे।
तभी विकास, दीपक व ब्रजेश गहरे पानी में चले गए। तीनों वहां डूबने लगे। यह देख उनके दोस्तों ने किसी तरह दीपक व ब्रजेश को बचा लिया। लेकिन विकास को नहीं बचा सके और वह गंगा में डूब गया। इस पर सभी ने शोर मचा दिया। इससे वहां भीड़ लग गई। सूचना पर पांचाल घाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों व विकास के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद विकास के परिजन वहां पहुंच गए। इसके बाद गोताखोर गंगा में विकास की तलाश में उतरे। उन्होंने करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद विकास के शव को गंगा से निकाल लिया। विकास का शव निकलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया।
विकास अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। पढ़ाई के साथ मेहनत मजदूरी भी करता था। विशाल, विवेक, आयुष उसके छोटे भाई हैं। मां गुड्डी देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसलिए शव उन्हें सौंप दिया गया।
पांचाल घाट पर गंगा में किसी के डूबने के बाद उसे निकालने को लेकर गोताखोरों को बुलाया जाता है। तभी वहां रुपये को लेकर दिक्कतें सामने आती हैं। विद्यानंद ने कहा कि रुपये के चक्कर में गोताखोर करीब बीस मिनट बाद गंगा में विकास को बचाने के लिए उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें