फर्रुखाबाद। जिला पुलिस सट्टा व जुआं पर लगाम लगाने का दावा कर रही हैं। मगर उनके दावों की पोल सट्टा की पर्ची बुक करते हुए वायरल वीडियो ने खोल दी है। सटोरिया बेखौफ होकर चौकी से थाने तक सब मैनेज रखने की बात कह रहा है।
बुधवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो में सटोरिया सट्टा के नंबर लिख रहा है।वीडियों में नंबर लिखवाने के दौरान एक व्यक्ति कह रहा है कि पुलिस से कोई दिक्कत तो नहीं होगी,मैं अगर रोज नंबर लगाने आऊं।वीडियों में नंबर लिखने वाला सटोरिया कह रहा है कि कोई दिक्कत नहीं होगी।थाने से लेकर चौकी तक सब डील रहती है। दरोगा अच्छेलाल पाल को 15 हजार रुपये महीना देते हैं। कोई दिक्कत नहीं होगी। कभी भी सट्टा लगाने आओ। कोई डर की बात नहीं। इस संबंध में दरोगा अच्छेलाल पाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। जानकारी करवाकर गहनता से मामले की जांच करवाई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। किसी भी हाल में सट्टा व जुआं नहीं होने दिया जाएगा।