फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीडीपीओ दफ्तर परिसर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। खेत जाने की बात कहकर घर से निकले युवक का शव बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) के कार्यालय के परिसर में गमछे से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने चार लोगों पर मारपीट कर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अच्छे (30) खेत पर शौच जाने की बात कहकर बुधवार सुबह पांच बजे घर से निकला था। काफी देर तक नहीं लौटा, तो परिजन उसकी खोजबीन करने निकले। कुछ दूरी पर बने सीडीपीओ कार्यालय के बरामदे में जंगले में गमछे के सहारे फंदे पर लटका देखा, तो चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सोलंकी ने शव कब्जे में ले लिया। पिता मिर्चीलाल ने परिवार के ही लोगों पर मारपीट कर हत्या कर लटकाने का आरोप लगाया। अच्छे चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। रामू, बलराम, आकाश और मां माला देवी, पत्नी वीरमाला का रो-रो कर बुरा हाल है। बेटे रितिक और रोशन बदहवास दिखे।
विज्ञापन

पिता ने आरोप लगाया कि जिन्होंने घटना का अंजाम दिया था, उनके घर से 10 दिन पहले दोना पत्तर की चोरी हुई थी। उन्होंने अच्छे के भाई आकाश व अन्य युवकों के खिलाफ शिकायत थाने में की थी। पुलिस ने कई बार अच्छे को पकड़कर थाने में बैठाया। मंगलवार को भी पुलिस ने ऐसा किया था। देर शाम ही उसे छोड़ा गया था। शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगना दर्शाया गया। विसरा सुरक्षित रखा गया है। ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें