फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हथियापुर बैंक की असिस्टेंट मैनेजर का कानपुर फ्लैट में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की हथियापुर शाखा में तैनात असिस्टेंट मैनेजर का कानपुर स्थित फ्लैट में शव मिला। रीजनल मैनेजर (आरएम) ने शाखा प्रबंधक के हाथों अंतिम संस्कार के लिए विभागीय सहायता भेजी है। वह अगस्त के अंतिम सप्ताह में कन्नौज से आई थीं। दो दिन काम करने के बाद चली गईं थीं।
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर के पास गूबा गार्डन के प्लैट में रह रही मेघा नायक (32) आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की हथियापुर शाखा में असिस्टेंट मैनेजर थीं। उन्होंने अगस्त के अंतिम सप्ताह में कन्नौज से यहां आकर ज्वाइन किया था। वह दो दिन रुकने के बाद ही यहां से चली गईं, इसके बाद नहीं लौटीं। उनके पिता रामजी लाल भी मुंबई में बैंक अधिकारी बताए जा रहे हैं।
हालांकि मेघा घर में अकेली ही रहती थीं। उनके पिता दो-तीन दिन से फोन कर रहे थे, मगर रिसीव नहीं हो रहा था। पिता ने किसी रिश्तेदार को फ्लैट पर भेजा, तो अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने बेड पर पेट के बल पड़े शव को बरामद किया।
विज्ञापन

बैंक के आरएम मधुसूदन श्रीवास्तव ने बताया कि मेघा यहां ज्वाइनिंग के बाद एक-दो दिन ही रुकी थीं। इसके बाद वह चली गईं। वह इसकी वजह पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत बता रही थीं। मौत की सूचना मिलते ही बैंक कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। आरएम ने बताया कि उन्होंने बैंक प्रबंधक मनीष सिंह गंगवार को अंतिम संस्कार के लिए विभागीय सहायता लेकर कानपुर भेजा है। काफी कम दिन यहां रुकीं, लिहाजा अधिक कुछ जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें