कमालगंज क्षेत्र पंचायत कार्यालय का निरीक्षण करते डीडीओ। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज में जिला विकास अधिकारी दुर्गादत्त शुक्ला ने शुक्रवार दोपहर रेलवे रोड स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कई अव्यवस्थाएं मिलीं। मनरेगा सेल में फाइलें व जरूरी कागजात अस्त-व्यस्त मिलने पर डीडीओ नाराज हुए।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का ऑफिस खोलने के एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र पाल से अपना कार्यालय हटाने के निर्देश दिए। कहा कि मनरेगा में काम करने वालों को समूह गठन द्वारा आजीविका मिशन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इसके लिए औरैया से इंटरनल कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन की टीम आएगी। बीडीओ राजेश बघेल, जेई राजीव गोयल, एडीओ निरंजन त्रिवेदी, आलोक दुबे, एपीओ कुलदीप, एसके रावत आदि भी रहे।