लूट के बाद सेल्समैन से जानकारी करते चौकी प्रभारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद में बिस्कुट, टॉफी, कुरकुरे दुकानों पर सप्लाई कर वापस आ रहे मोपेड सवार सेल्समैन मोहल्ला जंगबाज खां निवासी पुनीत जाटव (26) को बदमाशों ने डंडे से पीटकर लूट लिया। पुलिस मोहल्ले के एक युवक से पूछताछ कर रही है।
वारदात शुक्रवार दोपहर बड़ा बंगशपुरा में हुई। जब पुनीत पुलिया के पास पहुंचा तो सड़क किनारे झाड़ियों में खड़े दो बदमाशों ने उसे डंडा दिखाकर रोक लिया। एक ने मारपीट कर मोपेड गिरा दी।
दूसरे ने जेब में रखे सात हजार रुपये लूट लिए। दोनों बदमाश खेतों की तरफ भाग गए। चौकी इंचार्ज बलराज भाटी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। बाद में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।