फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घास लेकर जा रहे छात्र को डीसीएम ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। खेत से सिर पर घास लेकर जा रहे छात्र को मोहम्मदाबाद की ओर से आ रही डीसीएम ने रौंद डाला। पहिया ऊपर से निकलने से छात्र की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने वाहन का पीछा किया। चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। परिजनों ने छात्र का शव रखकर बहोरिकपुर मोहम्मदाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव लखरौआ निवासी भाष्कर(16) मौधा के कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। वह शनिवार देर शाम खेत से सिर पर घास का गठ्ठर रखकर घर की ओर जा रहा था। मोहम्मदाबाद की ओर से आ रही डीसीएम ने भाष्कर के टक्कर मार दी। डीसीएम का पहिया भाष्कर के ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। आस-पास के ग्रामीणों ने डीसीएम का पीछा किया। चालक गांव नहरैया के पास डीसीएम छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया। सूचना पर पिता सुधीर सिंह, भाई प्रभाकर, मां ममता सहित परिवार व गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सभी दहाड़े मारकर रोने लगे। परिजनों ने शव रखकर मोहम्मदाबाद बहोरिकपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। कोतवाल मनोज भाटी व जहानगंज एसओ मौके पर पहुंच गए। परिजन एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक जाम लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें