फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डीसी निर्माण ने नहीं दिए कागजात, फर्म भी नहीं हो सकी ब्लैक लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग की डीसी निर्माण भारती मिश्रा ने दस सितंबर को संविदा समाप्त होने के बाद मंगलवार शाम तक पटल से संबंधित कागजात कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराए हैं। जबकि बीएसए ने संबंधित फर्म को भेजे पत्र में तीन दिन में कागजात उपलब्ध न कराने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी थी। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों पर फर्नीचर भेजने वाली फर्म को भी अभी तक ब्लैक लिस्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने और डीएम की समीक्षा बैठक में सही जानकारी देने के आरोप में बीएसए ने दस सितंबर को डीसी निर्माण भारती मिश्रा की संविदा समाप्त कर दी थी। इसके बाद से उन्होंने कार्यालय आना बंद कर दिया था। पर पटल से संबंधित कागजात जमा नहीं किए थे। इसके लिए बीएसए ने तीन कार्यदिवसों में कागजात जमा करने के लिए पत्र में उल्लेख किया था। इसके अलावा डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर फर्नीचर उपलब्ध कराने के संदर्भ में बैठक में जानकारी की थी, तो पता चला था कि वर्क आर्डर होने के बाद भी संबंधित फर्म ने फर्नीचर उपलब्ध नहीं कराया है। इस पर डीएम ने वर्क आर्डर निरस्त करने के साथ फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए थे। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के संदर्भ में विधिक सलाह ली जा रही है। कागज जमा करने के लिए भारती मिश्रा का अभी एक बार और नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें