फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आई बहू की गोली मारकर हत्या

Tue, 18 Oct 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पोसटमार्टम हाउस में मौजूद मृतका के परिजन। (मृतका की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव हुसैनापुर में सोमवार की रात घर में सो रही नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि ताऊ ससुर गोली लगने से घायल हो गए। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति का कहना है कि मोटरसाइकिल से सवार होकर कुछ लोग आए, जिन्होंने उसकी पत्नी व ताऊ को गोली मार दी।


कोतवाली फतेहगढ़ के सरह पुलिस चौकी के गांव हुसैनापुर में रहने वाले हरिओम दुबे की शादी 10 जुलाई 2016 को थाना मेरापुर के गांव जरहरी निवासी जयदेव मिश्र की पुत्री रंजना के साथ हुई थी। 14 अक्तूबर को हरिओम पत्नी का गौना कराकर गांव हुसैनापुर लाया।
विज्ञापन


सोमवार की रात हरिओम पीछे वाले कमरे में सो गया और उसकी पत्नी रंजना और ताऊ ससुर विश्वनाथ बाहर वाले छप्पर में सो गए। रात करीब 11:30 बजे रंजना की कनपटी पर 315 बोर की गोली मारी गई, जो कनपटी को पार करती हुई हाथ में लगी। पास में ही सो रहे ताऊ ससुर विश्वनाथ के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन


रंजना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्हें लोहिया अस्पताल भर्ती कराया गया है।


कोतवाली फतेहगढ़ में जयदेव मिश्र ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके दामाद ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसकी बेटी और ताऊ के गोली मार दी गई है। सूचना पर गांव सरह पहुंचा तो उसकी बेटी खून से लथपथ मरी पड़ी थी और ताऊ अस्पताल में भर्ती थे।

घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें