फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन करने के दो माह बाद फोटो खिचवाने की मिल रही तारीख

विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फोटो खिचवाने को लगी लाइन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फीस जमा होने के बाद आवेदकों को लाइसेंस के लिए सारथी एप पर दो माह बाद की तारीख दी जा रही हैं। पुलिस जगह-जगह वाहन चेकिंग कर रही है। लोगों को जुर्माना भरना पड़ रहा है। एआरटीओ कार्यालय में आवेदकों की प्रतिदिन लंबी लाइनें लग रही हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदक ऑन लाइन कैफे या जन सुविधा केंद्र पर फीस जमा कर रहे हैं। फीस जमा होने के बाद आवेदकों को नवंबर में कार्यालय में फोटो खिंचवाने की तारीख मिल रही है। फोटो खिंचवाने के बाद आवेदक को कार्यालय में कंप्यूटर पर टेस्ट देना होगा।
टेस्ट में फेल होने पर फिर से आवेदक को ऑनलाइन टेस्ट की फीस जमा करना पड़ता है। दोबारा टेस्ट की तारीख मिलने पर फिर से आवेदक को कार्यालय जाकर पहली जैसी प्रक्रिया से गुजरना होगा। टेस्ट पास होने के बाद आवेदक को अस्थायी लाइसेंस जारी कर दिया जाता हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को भी एआरटीओ कार्यालय में आवेदकों की फोटो खिंचवाने के लिए लंबी लाइन लगी हुई थी। लाइसेंस के पटल पर कर्मचारी सचिन चौहान कागजों का सत्यापन कर रहे थे। सत्यापन के बाद आवेदकों को टेस्ट के लिए बुलाया जा रहा था। एक दिन में पचास से कम लोगों के ही टेस्ट देने की व्यवस्था कार्यालय में है।
इसके चलते लाइसेंस आवेदन का लोड बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भीड़ में कई युवतियां भी खड़ी थीं। जिनकी गर्मी के चलते लाइन में हालत बिगड़ गई। वहीं स्थायी लाइसेंस के लिए भी आवेदक को फिर से ऑनलाइन फीस जमा करके नियत तारीख पर फोटो खिंचवाने के लिए कार्यालय में आना पड़ता है।
सत्यापन के बाद आरआई आवेदक का टेस्ट लेते हैं। विभाग के पास आवेदकों से वाहन चलवाने के लिए कोई मैदान नहीं है। इसके चलते आरआई मौखिक सवाल पूछते हैं। जवाब सही देने पर आवेदक पास हो जाता हैं। गलत जवाब देने पर फेल हुए आवेदक को फिर से टेस्ट देना पड़ता है।
आरआई जीवनलाल ने बताया कि लाइसेंस बनवाने का काम तेजी से चल रहा है। प्रतिदिन आवेदकों की संख्या बढ़ती जा रही है। कुछ दिन बाद लंबित फाइलें निस्तारित हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें