फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में दिव्यांग श्रेणी से नियुक्ति हुए शिक्षकों का डाटा गूगलशीट पर अपलोड न कराने पर शिक्षा निदेशक बेसिक ने बीएसए से नाराजगी जताई है। तीन दिन में डाटा अपलोड कराने को कहा गया है।
शिक्षा निदेशक बेसिक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह के आए पत्र में कहा गया कि जिले में दिव्यांग श्रेणी से जो भी शिक्षक तैनात हैं। उन सभी का पूरा विवारण, दिव्यांग प्रमाण पत्र समेत डाटा गूगलशीट पर अपलोड करने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद डाटा अपलोड नहीं किया गया। शिक्षकों के अभिलेखों की सत्यापन रिपोर्ट भी नहीं भेजी गई। इससे यह प्रतीत होता है कि शासकीय कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है। कहा गया है कि दिव्यांग श्रेणी में जो शिक्षक नियुक्त हैं, उनकी पूर्ण सूचना वेबसाइट पर तीन दिन में अपलोड कराई जाए। उनके अभिलेखों के सत्यापन संबंधी रिपोर्ट की एक कॉपी कार्यालय में भेजी जाए।