फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डांडिया नाइट में उत्साह की छटा

विज्ञापन
फोटो-12, मंच पर मौजूद नौ देवियों के स्वरूप। स्रोत आयोजक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। युवा जन कल्याण विकास समिति की ओर से आयोजित छठवें डांडिया गरबा नवरात्रि महारास (डांडिया नाइट) कार्यक्रम में युवतियां व महिलाएं जमकर झूमीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्साह की छटा देखते ही बन रही थी। इस मौके पर नौ देवी के स्वरूपों का पूजन भी किया गया। रविवार देर शाम आयोजित डांडिया नाइट में सिर्फ बालिकाओं, महिलाओं और युवतियों को ही प्रवेश दिया गया। विभिन्न परिधानों में सजीं युवतियां व महिलाएं हाथों में डांडिया लेकर गीतों पर थिरक रही थीं।
कार्यक्रम आयोजक संदीप बाथम, संस्था सचिव राधा, मूलचंद्र बाथम, अमिता शाक्य, भोजपुरी अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर, गायक शिवानी सिंह, शिवम गुप्ता व कन्हैया लाल जैन ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूजन किया। स्वरूपों को उपहार भी दिए गए।
विज्ञापन

लखनऊ से आईं गायक शिवानी सिंह ने भजन गाये। गायक मोंटी गुप्ता ने गरबा गीतों की धूम मचाई। कोरियोग्राफर पुष्पा नागर ने डांडिया गरबा की बारीकियां बताईं।
इस अवसर पर संजू कुमारी, निर्दोष शुक्ला, आशीष कुमार, जितेंद्र राठौर, गगन त्रिवेदी, रूपेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह राजावत, विमलेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, अंकित तिवारी, सचिन दुबे, अजय दुबे अज्जू, विजय शाक्य, लकी गुप्ता, ऋचा कश्यप, मेघा मिश्रा, खुशी शुक्ला, वैष्णवी बाजपेई, पूनम जैन, रोमी श्रीवास्तव व शालिनी कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें