फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेलिया का प्रदूषण जांच केंद्र एआरटीओ कार्यालय के पास चलता मिला

विज्ञापन
प्रदूषण जांच केंद्र पर निरीक्षण करते आरआई जीवन कुमार। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय के आरआई को निरीक्षण में पांच प्रदूषण जांच केंद्र ऑफलाइन मिले। केवल कैंट एरिया में सपा नेता का केंद्र ही आनलाइन मिला है। विकास खंड राजेपुर के गांव दहेलिया के पते पर दर्ज केंद्र एआरटीओ कार्यालय नेकपुर कलां के पास चलता मिला। इन सभी केंद्रों की जांच रिपोर्ट आरआई शासन में भेजेंगे। इन सभी पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

शासन ने जिले के सभी प्रदूषण जांच केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि केंद्र आनलाइन होने चाहिए। केंद्र जिस पते पर दर्ज हो वहीं पर संचालित होना चाहिए। केंद्र में प्रदूषण जांच की मशीन होना जरूरी है। शनिवार को आरआई जीवन कुमार ने नेकपुर कलां में प्रदूषण जांच केंद्र में जांच की।
तो पता चला कि केेंद्र राजेपुर विकास खंड के गांव दहेलिया के पते पर दर्ज है और नेकपुर कलां में संचालित हो रहा है। केंद्र में मशीन भी नहीं थी। प्रदूषण प्रमाण पत्र भी वाहन मालिकों को दिए जा रहे थे। केंद्र आनलाइन नहीं था। आरआई जीवन कुमार ने बताया कि जिले में कुल छह प्रदूषण जांच केंद्र हैं। इसमें नेकपुर कलां में नवभारत केंद्र, सेंट्रल जेल चौराहा स्थित जयराम केंद्र, कायमगंज फिलिंग स्टेशन केंद्र ऑफलाइन मिले।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के सामने फर्रुखाबाद पर्यावरण समिति केंद्र बंद था। पर उसके भी आफलाइन होने की जानकारी मिली है। कुछ में प्रदूषण जांच मशीनें मौके पर नहीं मिलीं। एक प्रदूषण केंद्र दूसरे पते पर संचालित होता पाया गया है। केवल कैंट एरिया में सपा नेता का यादव पर्यावरण संस्थान ऑनलाइन मिला है। वहां प्रदूषण जांचने की मशीन भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें