फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने मकान का ताला तुड़वाकर की छानबीन

विज्ञापन
शमशेर खानी मोहल्ले में मकान का ताला तोड़ती पुलिस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
र्रुखाबाद। दहेज हत्या के मामले में शुक्रवार को सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड जांच करने पहुंचे। उन्होंने मकान का ताला तुड़वाकर जांच की। मौके से साक्ष्य भी एकत्रित किए। आरोपी पति समेत सभी नामजद फरार हैं।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला शमशेरखानी निवासी मुन्ना ने अपनी पुत्री मुमताज का विवाह पांच माह पहले अस्तबल तराई निवासी कल्लू के पुत्र शानू उर्फ मटरू के साथ किया था। पति घर में आवारा लोगों को बुलाता था। इसका मुमताज विरोध करती थी। ससुराली दहेज की मांग भी करते थे। 20 जुलाई को मुमताज का शव किराये के कमरे में पड़ा मिला था। इस मामले में पिता मुन्ना ने बेटी के पति शानू, उसके बहनोई परवेज निवासी मौलवी टोला पर मुकदमा दर्ज कराया था।
सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड दोपहर में मकान पर पहुंचे, तो ताला लगा मिला। उन्होंने पुलिस के साथ ताला तुड़वाया और कमरे की बारीकी से जांच की। कुछ साक्ष्य भी एकत्रित करके ले गए। बाद में मकान को बंद करवा दिया गया। इस दौरान मोहल्ले में लोगों की भीड़ लगी रही। फिलहाल नामजद पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें