फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग की हत्या में मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग की हत्या के मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मोती नगला गांव में बुधवार को हुई दिव्यांग किसान की हत्या के मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस आसपास के जनपदों में भी दबिश दे रही है। पुलिस को जल्द ही कामयाबी मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक एक आरोपी हत्थे भी चढ़ गया है।
गांव मोती नगला में श्रीकृष्ण व सर्वेश यादव के बीच जमीन के विवाद की रंजिश थी। बुधवार सुबह श्रीकृष्ण के घर टोना टोटका की पोटली मिली। इस पर श्रीकृष्ण के परिवार की महिलाओं ने गालीगलौज किया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान श्रीकृष्ण के पुत्र सतेंद्र ने सर्वेश को गोली मार दी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में सर्वेश के पुत्र जीत सिंह ने श्रीकृष्ण व उसके पुत्र सतेंद्र सहित छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में आसपास जिलों में भी दबिश दे रही है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस के हत्थे एक आरोपी चढ़ गया है। उसकी अभी गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई है। पुलिस मुख्य आरोपी सतेंद्र की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही कामयाबी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

क्योंकि सर्वेश व आरोपी एक ही परिवार के हैं। इसलिए सर्वेश के यहां आने वाले लोग दोनों के रिश्तेदार हैं। रिश्तेदार ही आरोपियों के पशुओं की देखभाल कर रहे हैं। पीड़ित परिवार भयभीत है। पुलिस गांव में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें