फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रेगुलेटर में आग लगने से फटा सिलिंडर, युवक झुलसा

Sat, 25 Oct 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-24, घटनास्थल पर जला पड़ा सामान। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर की छत पर भोजन बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। इससे परिवार का एक युवक राकेश झुलस गया, उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, धमाके से दहशत फैल गई। आग से घरेलू सामान जल गया। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव आबाद नगर महरुपुर सहजू में शुक्रवार शाम संतोष दुबे की पत्नी शिवानी दुबे छत पर टिनशेड के नीचे गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थीं। अचानक रेगुलेटर में आग लग गई। आग लगते ही शिवानी शोर मचाते हुए नीचे भागीं और परिजनों को जानकारी दी।
जब तक परिजन कुछ समझ पाते सिलिंडर में जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज से आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। संतोष दुबे ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि पास में रखा दूसरा सिलिंडर नहीं फटा। आग बुझाने के प्रयास में संतोष दुबे के चचेरे भाई राकेश दुबे झुलस गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया। फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि रेगुलेटर लीक होने से सिलिंडर में आग लग गई गृह स्वामी के चचेरे भाई मामूली रूप से झुलसे हैं। उन्हें लोहिया अस्पताल भिजवाया गया है।

फोटो-24, घटनास्थल पर जला पड़ा सामान। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें