फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। साइकिल से महमदपुर जा रहे एक ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिला हरदोई थाना पाली के गंव वीरेपुर बेहटा निवासी रामकुमार श्रीवास्तव (50) राजेपुर के गांव महमदपुर में रहकर आसपास गांवों में घर-घर बाल काटने का काम करते थे। रविवार देर शाम वह घर लौट रहे थे। जमापुर के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे। उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रामकुमार पांच भाइयों में सबसे बडे़ थे। छोटे भाई रामरतन, रामवीर, रामलड़ैते, अवधेश हैं। पत्नी शिवप्यारी व पुत्र अखिलेश, नन्हे, रोहित और पुत्री साधना, शिवानी व दुर्गा का रो-रो कर बुरा हाल है। रामवीर ने बताया कि वह कई सालों से महमदपुर क्षेत्र में रहकर यजमानी करते थे। शादी विवाह में भी नाई का काम करते थे। पुलिस को सूचना दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें