फर्रुखाबाद। आम जनमानस को सपा सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए शुरू की गई समाजवादी साइकिल यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को विभिन्न स्थानों पर साइकिल यात्रा निकालकर लोगों को सरकार की नीतियों की जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यात्रा के दौरान पदाधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुन समाधान का भरोसा दिलाया।
सोमवार को मोहल्ला ढुंईया में युवजन सभा के नगर अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। यात्रा नौलखा, गुदड़ी, पक्का पुल, नाला सिम्तसुमाल, चिलपुरा, छत्ता दलपतराय, कूंचाभवानीदास, चीनीग्रान, बागरुस्तम, सूफी खां, बैजनाथ स्ट्रीट, कटरा वख्शी, रकाबगंज, मऊदरवाजा होती हुई टाउन हाल तिराहे पर समाप्त हुई।
यात्रा में महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, सत्यप्रकाश यादव, बंटी यादव, उस्मान सिद्दीकी, उमाशंकर भारद्वाज, रामदास गौतम, जगत सिंह, पिंटू शाक्य, सुक्रमपाल, शनि शाक्य, दीपक, अजीत, रवि आदि मौजूद रहे। वहीं मोहम्मदाबाद में युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने गांव जलापुर से साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।
भीषण गर्मी और धूप में यात्रा क्षेत्र के 14 गांव में घूमी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। यात्रा पिथूपिशू, नगला उम्मेद, जरौनी, नगला विनायक, नगला मान, नगला रामनगर, धूरिहार, नगला झब्ब, नया नगला में समाप्त हुई।
यात्रा में केके यादव, वीरेश यादव, राजपाल यादव, सचिन सिंह, अभिषेक यादव, बेचेलाल, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे। नवाबगंज ब्लॉक में चौधरी केशव यादव के नेतृत्व में समाजवादी यात्रा निकाली गई। यात्रा चौराहे से शुरू होकर बनजारा बस्ती, गनीपुर, हमीरपुर, सिरमौरा बांगर, बेग पहुंचकर समाप्त हुई।
यात्रा में शुभम, संतोष, पंकज, नीरज, सलमान, विकास आदि लोग मौजूद रहे। उधर, कायमगंज में विधायक अजीत कठेरिया के नेतृत्व में सैकड़ों सपाइयों ने ग्राम जौंरा में साइकिल यात्रा निकाली। साइकिल यात्रा जाैंरा से शुरू होकर कादरदादपुर सराय, सुल्तानपुर राजकुमार, रहमानपुर, नुनवारा, रायपुर, कुंवरपुर इमलाक, बहलोलपुर, आखूनपुर, अजीजपुर, धर्मपुर होते हुए बहलोलपुर पहुंची।
विधायक अजीत कठेरिया ने सरकार द्वारा चलाये जा रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विजेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह यादव, अनिल यादव, ओमकार फौजी, रामू यादव, मुकेश यादव, अनिल यादव, बबलू यादव, छविराम यादव, जहीर खंा, दुष्यंत दीक्षित, अमोल यादव, नाजिम कुरैशी और चंद्रपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।