फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर दिवस पर साइकिल पाकर खुश हुए श्रमिक

Sun, 01 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
श्रमिकों को साइकिल बांटते सदर विधायक विजय सिंह व जिलाधिकारी अनुराग पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मजदूर दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों को साइकिलें बांटी गईं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी व सदर विधायक ने सरकार की योजनाओें से श्रमिकों को अवगत कराया।
विज्ञापन


रविवार को स्वर्गीय ब्रम्हदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में श्रमिकों को साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया।

सदर विधायक विजय सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि विभाग में कब, कहां क्या होता है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी किसी को नहीं है। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने श्रमिकों को सरकार की ओर से चल रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विश्वास गुप्ता, मुन्ना यादव, अयजपाल सिंह, रजत क्रांतिकारी और बंटी यादव आदि मौजूद रहे।

उधर, मोहल्ला राजीव गांधी नगर में जिलाध्यक्ष अनमोल मिश्र के आवास पर भवन निर्माण मजदूर यूनियन एवं आजाद मजदूर किसान पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में मजदूर दिवस के उपलक्ष में बैठक हुई।

बैठक में बोलते हुए महासचिव देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मजदूरों को प्रदेश और केंद्र सरकार सुविधाएं उपलब्ध करवाए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनमोल मिश्र, उपाध्यक्ष बाबू सिंह, कोषाध्यक्ष नरवीर सिंह, विजय पाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, आशुतोष अग्निहोत्री, पवन कुशवाह, प्रवेशचंद्र, अजयपाल सिंह, दिनेशचंद्र, प्रदीप पाल, शैलेश कुमार और अकील खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें