फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय पर अभिलेखों में मिली कटिंग जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्र पर अभिलेखों में मिली कटिंग, जांच के आदेश
विज्ञापन

अमृतपुर। एसडीएम नरेंद्र सिंह ने मंगलवार को गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। आलू संघ राजेपुर के क्रय केंद्र पर अभिलेखों में कई जगह कटिंग मिली। रजिस्टर में लिखी जानकारी को काटकर दोबारा नई जानकारी चढ़ाई गई थी। साथ ही किसानों ने बारदाना खत्म होने की बात कहकर लौटाने की शिकायत भी एसडीएम से की। इस पर एसीडएम ने लेखपाल को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
रामपुर जोगराजपुर के किसान राकेश ने बताया कि राजेपुर में केंद्र प्रभारी संतोष कुमार बारदाना खत्म होने की जानकारी देकर किसानों के गेहूं की तौल नहीं करते हैं। वह किसानों को लौटा देते हैं। एसडीएम ने केंद्र प्रभारी से बारदाना के संबंध में पूछा तो बताया गया कि एक हजार पैकेट अभी रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने लेखपाल विकास दीक्षित को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। एसडीएम ने बताया कि जांच आख्या आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने हाटशाखा गेहूं क्रय केंद्र हमीरपुर सोमवंशी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें