फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज में उतरे करंट से नवविवाहिता की मौत

Wed, 19 Aug 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नागपंचमी पर घर में पोंछा लगाते समय नवविवाहिता फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आ गई। परिजन गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


गांव बिचपुरी निवासी कुलदीप कुमार की शादी तीन माह पहले थाना अल्लाहगंज के गांव फत्तेपुर की मधु से हुई थी। बुधवार को नाग पंचमी का त्योहार था।  मधु (24) घर की साफ  सफाई करने के बाद सुबह लगभग 5:30 बजे पोंछा लगा रही थी । फ्रिज फर्श पर रखा हुआ था। फ्रिज में करंट आ रहा था। पोंछा लगाते समय मधु फ्रिज मे आ रहे करंट की चपेट में आ गई।

इससे वह तड़पने लगी। पत्नी की चीख सुनकर  कुलदीप कुमार दौड़ कर पहुंचे। तब तक मधु बेहोश हो चुकी थी।  कुलदीप मधु को बचाने की कोशिश करने लगा। उसी समय बिजली चली गई। परिजन  मधु को आनन फानन में  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। यहां  डा. योगेंद्र ने  मधु को मृत घोषित कर दिया । इस पर परिजनों में कोहराम मच गया।  परिजन शव को घर
विज्ञापन


ले आए। इन्होंने  मायके वालों को सूचना दी। मायके वालों के आने के बाद परिजनों ने पांचाल घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया । थानाध्यक्ष यतेन्द्र यादव ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है ।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें